बिहारशरीफ, अक्टूबर 8 -- भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव के लिए राज्यपाल को भेजा गया निमंत्रण मंदिरों को सजाने का चल रहा काम 21 को मनाया जाएगा मोक्ष कल्याणक दिवस पावापुरी, निज संवाददाता। भगवान महावीर स्वामी के 2551वें निर्वाण महोत्सव को लेकर पावापुरी की ऐतिहासिक और पावन भूमि पर अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण है। 21 अक्टूबर को जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर के मोक्ष कल्याणक दिवस को भव्यता से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह महोत्सव न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के जैन समुदाय के लिए सबसे बड़ा और सबसे पवित्र पर्व है। इसके लिए बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमिटी ने राज्य के सर्वोच्च गणमान्यों को आमंत्रित किया है। महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी निमंत्रण पत्र भेजकर आमंत्रित किया गया है। प्रबंधक अरुण ...