पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के 2624 वें जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर गुरुवार को तेरापंथ भवन पूर्णिया में भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 7 बजे से ही जैन धर्मावलंबी तेरापंथ भवन में एकत्रित होने लगे। स्थानीय जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद एवं ज्ञानशाला के बच्चों सहित सभी श्रद्धालु भगवान महावीर के जयकारों के साथ जैन ध्वज लिए प्रभातफेरी में शामिल हुए। इसके उपरांत तेरापंथ भवन में सभा आयोजित हुई, जिसमें सभा अध्यक्ष नोरतन सेठिया ने भगवान महावीर के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। महिला मंडल की बहनों ने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जबकि ज्ञानशाला के बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.