मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक के पंचदिवसीय महोत्सव का शनिवार से शुभारंभ हुआ। जैन मंडी जैन मंदिर से विशाल घटयात्रा बैंड बाजो के साथ जैन धर्मावलंबियों के साथ जी टी रोड पर बने उत्सव पंडाल पहुंची। यात्रा में भक्ति संगीत सहित सभी धर्म प्रेमी हर्षोल्लास से शामिल रहे उत्सव पंडाल में सभी सौभाग्यशाली बहिनों द्वारा प्रासुक जल से पंडाल शुद्धि की गई, उसके बाद विनोद कुमार, राजीव जैन, रवि जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया। मंडप का उदघाटन राकेश जैन, ऋषभ जैन बजाज परिवार द्वारा किया गया। परम पूजनीय 108 भारत भूषण महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इसके बाद माता त्रिशला बनी दर्शिता जैन धर्मपत्नि उमंग जैन की शोभा यात्रा नगर भ्रमण करती हुई उत्सव पंडाल पहुंची। भव्य गोद भराई कार्यक्रम हुआ। अष्ट देवियों व 56 कुमारियों ने माता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.