भागलपुर, अगस्त 21 -- नवगछिया, निज संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में कमी के बाद बाढ़ का पानी भले ही उतर गया है, लेकिन बाढ़ पीडितों की परेशानी अभी भी कम नहीं हुई है। स्पर संख्या आठ और नौ के बीच भारी कटाव होने के कारण बिंद टोली गांव के दर्जनों लोगों के घर नदी में समा गये। ऐसे बाढ़ पीड़ित परिवार सड़क के किनारे प्लास्टिक शीट के सहारे नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। वर्षा में भींगते हुए रहना इनकी नियति बन गई है। वीरनगर के बाढ़ पीडित परिवार भी भगवान भरोसे तटबंध और सड़क के किनारे प्लास्टिक के सहारे नारकीय जीवन बिताने को मजबूर हैं, क्योंकि अभी भी उनके घरों के आसपास बाढ़ का पानी फंसा हुआ है। अब जमे पानी से बदबू फैलने लगा है। घर के आसपास गंदगी और कचरा होने के कारण वीरनगर के बाढ़ पीडित परिवार अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय वीरनगर, मध्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.