देवरिया, मई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। इस दौरान भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध के बराबर सत्य व अहिंसा का दूसरा कोई उपास नहीं हो पाया। दुनिया के तमाम देशों ने उनके विचारों को अपनाया। उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि जीवन का असल सुख भौतिक चका चौंध में नहीं है, बल्कि जीवन का असल सुख आत्मशांति में निहित है। महात्मा बुद्ध ने यह सिद्ध किया कि जिसके अंदर आत्मबल होगा, वह बड़े से बड़े क्रुर व्यक्ति को भी सज्जन बना सकता है। हृदय नारायण जायसवाल, राजवंशी राजभर, अमीत सिंह गौतम, बाबूलाल यादव, देशराज यादव, सुनैना कुशवाहा, सीमा मौर्या, नसीम लारी, आनंद यादव, बृजेश पासवान, रमेश यादव, अर्जुन यादव, राजनाथ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.