बिहारशरीफ, मई 12 -- भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक: कुलपति बुद्ध पूर्णिमा पर नव नालंदा महाविहार ने दिया वैश्विक शांति का संदेश नव नालंदा महाविहार में दो दिवसीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन फोटो: बुद्ध पूर्णिमा: नव नालंदा महाविहार में भिक्षु संघ द्वारा आयोजित पूजा अर्चना के दौरान प्रार्थना करते लोग। नालंदा, निज संवाददाता। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर नव नालंदा महाविहार में 12 घंटे का पट्ठान पाठ हुआ। भिक्षुओं ने विश्व शांति, करुणा और सद्भावना के लिए सामूहिक प्रार्थना की। वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। रविवार की शाम से शुरू हुए कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। सामूहिक पूजा के बाद 10 मिनट का ध्यान सत्र रखा गया। इसमें सभी ने एकाग्र होकर भीतर की शांति का अनुभव किया। भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी प्र...