बोकारो, मई 13 -- बोकारो, परिचय। बुद्ध पूर्णिमा पर कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो के नेतृत्व में भव्य झांकी निकाली गई। इस झांकी में भगवान बुद्ध के जीवन, विचारों व शिक्षाओं को प्रदर्शित किया गया। आमजनों को शांति, अहिंसा और करुणा के महत्व से अवगत कराया गया। झांकी के माध्यम से भगवान बुद्ध के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। झांकी के दौरान वातावरण 'बुद्धं शरणं गच्छामि' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का नेतृत्व राकेश महतो ने किया। उन्होंने भगवान बुद्ध के विचारों और दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज का समय एक ऐसे समाज की मांग कर रहा है, जहां सभी को समान अवसर और सम्मान मिले। भगवान बुद्ध का जीवन संघर्ष, ज्ञान और करुणा का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.