लातेहार, नवम्बर 18 -- लातेहार, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में निकली गई भगवान बिरसा मुंडा संदेश यात्रा 18 नवंबर को लातेहार पहुंची। यह यात्रा 15 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक निकाली जाएगी। यह यात्रा उलिहातु झारखंड से प्रारंभ हुई है और देहरादून, उत्तराखंड तक के लिए रथ यात्रा शुरू की गई है। यह यात्रा 15 नवंबर को उलिहातु झारखंड से चलकर लातेहार जिले में 18 नवंबर को पहुंचा। जहां अभाविप के लोगों ने फूल माला से स्वागत किया। रथ यात्रा में मुख्य रूप से प्रांत संगठन मंत्री निलेश गिरिराज कटारे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश उरांव, जनजाति छात्र कार्य प्रमुख डब्लू भगत, मंटू मुर्मू, कमलेश उरांव, बीरेंद्र प्रसाद, राजमनिष कुमार, इंद्रदेव भगत, जगा उरांव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। लातेहार से मेदनीनगर, गढ़वा, दुद्धीनगर, रॉबर्टगंज, वारा...