जमशेदपुर, नवम्बर 15 -- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति, इस बर्ष भी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सांगठनिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जहां तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों के साथ संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष विनय यादव द्वारा सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात 'भगवान बिरसा मुंडा को नमन' एवं 'जोहार झारखंड' जैसे नारे से वातावरण गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में सैनिक समाज के साथ-साथ नागरिक परिवेश से भी लोग भारी मात्रा में जुड़े |जनजातीय गौरव दिवस व झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के संस्थापक अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.