घाटशिला, नवम्बर 9 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बालिकुड़िया में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूल के प्राचार्या डॉ जनार्दन सिंह ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के साथ-साथ सरकार द्वारा उनकी 150 वीं जयंती वर्ष पर आधारित एक पखवाड़े का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसके तहत स्कूल परिसर में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में स्कूल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित नायक नाटक का आयोजन किया गया था। प्राचार्य ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन आदर्शों को जीवन में अपनाकर हम समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। जनजातीय समुदाय अपनी विशिष्ट सभ्यता, संस्कृति, पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.