कोडरमा, नवम्बर 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा की ओर से मरकच्चो मंडल के बरियारडीह, आदिवासी ग्राम पिछरी तथा बिरहोर टोला में विशेष कार्यक्रम रविवार को आयोजित किए गए। जयंती पर मिठाई वितरण कर उत्सव मनाया गया तथा रैली निकालकर "बिरसा मुंडा अमर रहें", "झारखंड जिन्दाबाद" और "राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें" के नारे लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि "भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के गौरव और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता बेदु साव, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जयप्रकाश राम, जिला महामंत्री विजय यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत, आई...