रांची, मई 23 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी में बुधवार की देर रात हाईब्रिड नस्ल की शेरनी प्रियंका की मौत हो गई। प्रियंका की उम्र लगभग 15 वर्ष थी। उसे 24 नवंबर 2014 को बेंगलुरु के बैनरघट्टा चिड़ियाघर से रांची लाया गया था। बुधवार को दोपहर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और देर रात उसकी मौत हो गई। जू के पशु चिकित्सकों के अनुसार, सुबह भ्रमण के दौरान प्रियंका स्वस्थ थी, परंतु दोपहर में केज कीपर ने उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। सूचना मिलते ही डॉ ओमप्रकाश साहू और टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया, परंतु प्रियंका को नहीं बचाया जा सका। प्रियंका की मौत के बाद कांके वेटरनरी कॉलेज के डॉ एमके गुप्ता की टीम और जू के चिकित्सक डॉ ओमप्रकाश साहू ने संयुक्त रूप से उसका पोस्टमार्टम किया। प्रथम दृष्टया में मौत का कारण बच्चेदानी में गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.