धनबाद, नवम्बर 16 -- धनबाद, विशेष संवाददाता भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित बिरसा चौक पर स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसी आदित्य रंजन ने मौके पर जिलेवासियों को झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शुभकामनाएं दीं। डीसी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से अगले 25 साल में झारखंड देश दुनिया में नाम रोशन करेगा। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती से समस्त झारखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बिरसा मुंडा देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं। भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे, ...