गुमला, जून 10 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा मुंडा के 125 वें शहादत दिवस पर सोमवार को विकास भारती के कार्यकर्ताओं, ज्ञान निकेतन विद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राथमिक विद्यालय सेरका के बच्चों और शिक्षकों ने बिरसा बाग स्थित भगवान बिरसा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। मौके पर विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत ने बच्चों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा आदिवासी समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और जननायक थे। उन्होंने नौ जून 1900 को ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए रांची जेल में प्राण त्यागे। उनका जीवन आज भी आदिवासी अस्मिता और संघर्ष की अमर प्रेरणा है। भगत ने कहा कि बिरसा मुंडा का नारा अबुआ दिशुम, अबुआ राज आज भी प्रासंगिक है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.