छपरा, फरवरी 6 -- शिकायतों, फरियादों व समस्याओं को गंभीरता से सुना गया सीनियर एसपी ने कांडों की समीक्षा भी की। छपरा, हमारे संवाददाता।सारण पुलिस द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीनियर एसपी विनीत कुमार की मौजूदगी में 'सारण पुलिस आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन भगवान बाजार थाना परिसर में किया गया। भगवान बाजार थाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के नागरिकों की समस्याओं की सीधी सुनवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की शिकायतों, फरियादों व समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर ही समाधान हुआ। पुलिस प्रशासन का यह प्रयास है कि जनता को अपनी बात रखने के लिए थानों और कार्यालयों के चक्कर न लगाना पड़े, बल्कि पुलिस स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे। सीन...