भागलपुर, अगस्त 31 -- भागलपुर। कलवार सभा भागलपुर की ओर से रविवार को देवी बाबू धर्मशाला में सुबह 9 बजे से भगवान बलभद्र जयंती सह सहस्त्रबाहु पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र भगत ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन सुबह 11:30 बजे किया जाएगा। इसके बाद कलवार समाज की बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वही शाम 4 बजे कार्यकारिणी चुनाव संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कलवार पारिवारिक मिलन समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें भागलपुर के अलावा बांका, अमरपुर, बौंसी, नवगछिया, धोरैया, कहलगांव, रजौन, बिहपुर, गोपालपुर, सुल्तानगंज, नाथनगर सहित विभिन्न प्रखंडों से कलवार परिवार शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.