जौनपुर, मार्च 12 -- मड़ियाहूं। प्रयागराज से आए कथावाचक डॉ. नरेंद्र नाथ ने कहा कि ईश्वर ही सर्वोपरि है। भगवान की लीला से ही सारा संसार चल रहा है। कथावाचक परसथ गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन सोमवार की देरशाम कथा सुना रहे थे। सुदामा और श्रीकृष्ण के मित्रता का वर्णन करते हुए अपनी कथा के माध्यम से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। अमीरी और गरीबी मित्रता के पवित्र रिश्ते में बाधा नहीं बनती है। ईश्वर सर्वत्र हैं। उन्हें पुकारने की जरूरत है। मानव तन मिला है तो जब भी समय मिले उनके लीला रूप नाम कथा वार्ता में अवश्य समय देना चाहिए। जितना अधिक आपका प्रेम भगवान से बढ़ेगा उतना ही जीवन में आनंद की स्रोत की धारा बहती जाएगी। फिर मानव का कल्याण ही कल्याण है। इस मौके पर मनोज तिवारी, राज कृष्ण शर्मा, गायत्री शुक्ला, संतोष त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.