मुंगेर, जनवरी 26 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवान पार्श्वनाथ का पांच दिवसीय पंच कल्याणक प्राण- प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और उल्लास के बीच और रविवार को संपन्न हो गया। नित्याभिषेक, ज्ञान कल्याणक के बाद नगर भवन से शोभायात्रा निकाली गई। भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें नर, नारी एवं जैन संत शामिल रहे। प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा नवनिर्मित दिगंबर पार्श्वनाथ जैन मंदिर जाकर संपन्न हुई। मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति की जैन मुनियों ने प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की। भगवान पार्श्वनाथ का पाद प्रक्षालन कर जैन मुनि ने नतमस्तक हो अभिनंदन किया। आचार्य प्रमुख सागर के सानिध्य में सभी कार्यक्रम संपन्न हुए। जैन समाज के भक्तों ने भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति का बारी-बारी से अभिषेक किया। मंत्र पाठ तथा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.