शामली, जुलाई 9 -- धार्मिक भक्त समाज के तत्वावधान में सोमवार शाम गीता सत्संग भवन में सत्संग संकीर्तन का आयोजन किया गया। संत स्वरूपानंद गिरी ने भक्तों को कहा कि सदगुरु और भगवान पर भरोसा करने वालों की चिंता स्वयं प्रभु करते हैं। भगवान पर समर्पण करके देखो पछतावा नहीं रहेगा। धार्मिक भक्त समाज के संस्थापक और संत स्वरूपानंद गिरी गुरु पूर्णिमा उत्सव को मनाने के लिए महेंद्र गढ़ से हर वर्ष की भांति यहां पहुंचे हैं। जो कस्बे में ही प्रवास कर रहे हैं। सत्संग में प्रवचन करते हुए संत स्वरूपानंद गिरी ने भक्तों को समर्पण और सतगुरु की महिमा को समझाया। उन्होंने कहा सदगुरु और परमात्मा पर भरोसा करते हुए भक्त को हमेशा उनकी आज्ञा का पालन और उनके प्रति समर्पण रखना चाहिए। जिससे उनका कल्याण संभव है। संत ने फरमाया संतो और सद्गुरु की कृपा के लिए उनकी आज्ञा पालन करन...