नवादा, अप्रैल 30 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्री कृष्णा युवा मंच नवादा द्वारा भगवान परशुराम की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। शहर के न्यू एरिया स्थित शिक्षक भवन में आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता संतोष सिंह तथा संचालन बिट्टू कुमार ने किया। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने भगवान परशुराम जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। भगवान परशुराम ऋषि जमदग्नि तथा रेणुका के पुत्र थे। इतिहासकारों का मानना है कि भगवान परशुराम चिरंजीवी थे। वह आज भी हम लोगों के बीच में विराजमान हैं। भगवान परशुराम न्यायकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। आज हम लोगों को अपने पूर्वजों के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर चलकर ही मुख्यमंत्री न्याय ...