संभल, मई 1 -- भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति के तत्वावधान में बुधवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर में भव्य आध्यात्मिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त ब्राह्मण संगठन एवं सर्व हिन्दू समाज ने मिलकर सहभागिता निभाई। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियों ने मनमोह लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति द्वारा परम्परागत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ का महोरा लखुपुरा आश्रम के महंत कृष्णानंद पुरी महाराज, महंत बाल योगी दीनानाथ महाराज, एसडीएम डॉ. बंदना मिश्रा, कमलकांत तिवारी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। शोभायात्रा सरायतरीन स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.