मथुरा, मई 5 -- कस्बे में भगवान परशुराम की शोभायात्रा दर्जनों झांकी व बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गयी, जिसका मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। रविवार को रामलीला मैदान से शोभायात्रा प्रारंभ होकर मिश्रा मोहल्ला, साक्षी गोपाल, राधा रानी परिक्रमा, जवाहर चौक, जोशी गली, स्टेट बैंक तिराहे होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। नगर के विद्वान, संत, ब्राह्मणों द्वारा भगवान परशुराम के चरित्र पर प्रकाश डाला गया। परशुराम शोभायात्रा के प्रारंभ में भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण किया गया। भगवान परशुराम के स्वरूप को घोड़े की बग्घी पर विराजमान किया गया। ब्राह्मण समाज के युवाओं ने अखाड़ेबाजी कला का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र भगवान परशुराम की झांकी के साथ राधा-कृष्ण, शिव परिवार, कृष्ण-सुदामा, राम दरबार व चाणक्य आदि की झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.