संभल, मार्च 12 -- सनातन सेवक संघ ने मंगलवार को नगर के प्रमुख चौराहों पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने मांग की कि सम्भल नगर में महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं ताकि उनकी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत का सम्मान हो। उन्होंने कहा कि सम्भल नगर में 68 तीर्थ और 19 कूप स्थित हैं, जो इस नगर की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाते हैं। ब्राह्मण शक्ति संघ के प्रदेश महामंत्री राजकुमार शर्मा ने कहा कि सम्भल का प्राचीन स्वरूप मुगल आक्रमणकारियों द्वारा विकृत कर दिया गया था, और नगर का नाम बदलकर सम्भल कर दिया गया। उन्होंने मांग की कि नगर का प्राचीन नाम शम्भल पुनः स्थापित किया जाए ताकि इसकी ऐतिहासिक पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.