देहरादून, जुलाई 3 -- अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ने गुरुवार को सहारनपुर रोड स्थित होटल एलीट पटेलनगर में बैठक का आयोजन किया। बैठक में अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम के जन्म उत्सव की अनदेखी करने और ब्राह्मण समाज को नजरअंदाज कर भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर नाराजगी जताई है। केन्द्रीय अध्यक्षय अरुण शर्मा ने बताया कि इसके विरोध में ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री को सैकड़ों के संख्या में पत्र भेजेगा। उचित समाधान न होने पर बृहद आंदोलन करेगा। बैठक में विनोद शर्मा को समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया। समिति संरक्षक आरएन शर्मा, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पवन शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। मौके पर राहुल शर्मा, मोनू पंडित, सचिन शर्मा, शिवम शर्मा, रामनरेश शर्मा, रुचि शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.