रांची, जून 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी के जगन्नापुर मंदिर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ के दर पर हजारों भक्त उमड़े। सुबह चार से पांच बजे तक मंदिर में पुजारी ने विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद पांच से दोपहर दो बजे तक भक्तों ने भगवान की आराधना की। दोपहर दो बजे तक पूजा-अर्चना के बाद प्रभु के दर्शन बंद कर दिया गया। इसके बाद जगन्नाथ स्वामी, बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा रथयात्रा के लिए रवाना हुए। शाम छह बजे वह रथारूढ़ हुए और मौसीबाड़ी के लिए निकल गए। रथ को खींचने में हजारों भक्तों का उत्साह चरम पर था। इससे पूर्व मुख्य पुजारी रामेश्वर पाढ़ी समेत अन्य पुजारियों की पूजा आरती सुबह चार बजे हुई। इसके बाद पांच बजे मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद मंदिर परिसर में उमड़े हजारों हजार भक्तों ने अपने सबसे बड़े इष्टदेव भगवान जगन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.