विकासनगर, जून 27 -- भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ रथ में सवार होकर शुक्रवार को नगर भ्रमण पर निकले। जगह-जगह पुष्पवर्षा से रथ यात्रा का स्वागत हुआ। मंदिरों में घंटे-घंडियाल बजने लगे। नगर के लोग घरों की छतों और अटारियों पर भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। रथ यात्रा निकलने से पहले ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शुक्रवार को कैनाल रोड स्थित प्राचीन मंदिर परिसर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली। डाकपत्थर रोड, मुख्य बाजार होते हुए यात्रा मंडी चौक पहुंची। यहां से पहाड़ी गली होते हुए कैनाल रोड से वापस मंदिर परिसर में रथ यात्रा का समापन हुआ। देर शाम रंग बिरंगी रोशनी में निकली रथ यात्रा में रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ के साथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.