प्रयागराज, फरवरी 27 -- महाकुम्भ नगर, वरिष्ठ संवाददाता। गोवर्धन मठ शिविर में भगवान चंद्रमौलेश्वर की आठ प्रहर की पूजा व उनका रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी की महाआराधना भी की गई। गोवर्धन मठ के स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने श्रद्धालुओं को धर्ममार्ग पर चलने का संदेश दिया। शिविर में त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चैधरी, असम के विधानसभा सदस्य अजय राय, यूपी विधानसभा सदस्य भूपेश चैबे, अरुणाचल प्रदेश के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल मार्टो काटो, अरुणाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जुती सिंगको, नालोंज मिजे, डॉ. अनु तातक कोटो, डिब्रूगढ़ महानगर पालिका के मेयर सैचत पात्रा, असम के भाजपा उपाध्यक्ष अशोक कुमार भट्टराई आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...