मुरादाबाद, अगस्त 28 -- श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लोहागढ़ में गुरुवार को पर्वराज पर्यूषण पर्व आरंभ हुए। प्रथम दिन उत्तम क्षमा धर्म मनाया गया। इसमें भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा हुआ। मूलायक भगवान श्री चंद्रप्रभु भगवान का स्वर्णकलश से मस्तकाभिषेक एवं स्वर्ण एवं रजत झारी से भगवान की शांतिधारा की गई। इसका सौभाग्य समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, शशि जैन, अंकित जैन,प्रियंका जैन, चिरंजीव वियान जैन एवं कुमारी सानवी जैन के परिवारों ने प्राप्त किया। इन परिवारों ने दस विधान की सामग्री भी प्रदान की। नितिन जैन, अभिषेक जैन, प्रिंस जैन, चिरंजीव पर्व जैन ने प्रथम चार रजत कलश से भगवान का अभिषेक कराया। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक, प्रक्षालन एवं आरती की। अभिषेक एवं पूजन दीपांशु शास्त्री ने कराया। शोभित जैन ने भजनों की प्रस्तुति की। संचालन राजीव जैन ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.