गोपालगंज, फरवरी 19 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर थाने के माधव मठ गांव स्थित नवनिर्मित भगवान श्री गणेश मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। महायज्ञ स्थल से शुरू हुई इस यात्रा में हाथी-घोड़े व गाजे-बाजे के साथ 1008 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु जयकारों के बीच पेंदुला मिश्र गांव स्थित तालाब से जल भरकर महायज्ञ स्थल तक पहुंचे। जल भरने के बाद श्रद्धालु भगवान गणेश का जयघोष करते हुए सवनहा, निर्जलहां, बैजलहां, रतनपुरा, लकड़ी बनवीर, लकड़ी बिशुनपुर, लकड़ी चौबे एवं पकड़ी श्याम गांव होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। वहां विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। मुख्य यजमान मुन्ना शर्मा, गौतम शर्मा, देवराज शर्मा, अरविंद गोस्वामी, अनूप कुमार शर्मा एवं राजकिशोर शर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.