भागलपुर, मार्च 24 -- भगवान ने काम पर विजय प्राप्त करने के लिए रासलीला की और काम पर विजय प्राप्त की। उसके बाद मथुरा जाते है, सभी बृजवासी बड़े ही दुखी हो जाते हैं। लेकिन भगवान को कर्तव्य पालन के लिए जाना पड़ता है। उक्त बातें मध्य विद्यालय नारायणपुर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में वृंदावन से पधारी कथावाचिका देवी अंजली किशोरी ने कथा के छठे दिन कही। कहा कि भगवान लौटकर बृज नहीं आए। उद्धव जी को भगवान बृज भेजते हैं। भगवान ने जरासंध युद्ध किया द्वारिकापुरी की रचना हुई। भगवान का विवाह माता रुक्मिणी से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भक्ति संगीत और आकर्षक झांकी की प्रस्तुति दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.