मैनपुरी, फरवरी 3 -- बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर के मंदिर श्री भीमसेन महाराज के प्रांगण में चतुर्दश वर्धापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। चौदह वर्ष पूर्व आज के ही दिन भगवान श्रीकृष्ण, महामृत्युंजय भगवान, माता पीतांबरा, भगवती महालक्ष्मी और भूतभावन परमपावन भगवान के विग्रहों की मंदिर प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। कार्यक्रम में प्रातः 8 बजे भगवान भीमसेन जी महाराज का रुद्राभिषेक, सभी पांचों भगवान के विग्रहों का अभिषेक और हवन पूजन विधि विधान से आचार्य सुनील त्रिपाठी और आचार्य श्रीराम लक्षिन पाराशर पाठकपुरा ने किया। ये कार्यक्रम जजमान कुंवर सिंह भदौरिया, रजत सराफ, गोपी अग्रवाल, विपिन भदौरिया, नवीन सराफ, प्रवीन सराफ, डॉ कौशलेंद्र दीक्षित के द्वारा संपन्न कराया। जिसके बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.