संभल, मार्च 25 -- संभल। हंस ज्योति द्वारा शिव मंदिर रिठाली और हनुमान मंदिर ठिलूपुरा में सोमवार को जनकल्याण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हंसलोक आश्रम, छतरपुर दिल्ली से पधारे महात्मा कृपानंद ने कहा कि भगवान का सच्चा नाम प्रत्येक मानव के हृदय में मौजूद है। जिसका ज्ञान समय के सच्चे तत्वदर्शी महापुरुष अर्थात सदगुरु महाराज कराते हैं। भगवान के सच्चे नाम का सुमिरण करने से ही जीवन में सुख और शांति संभव है। महात्मा कृपानंद ने कहा कि हमारे सभी संत-महापुरुष आध्यात्मिक थे, इसलिए आज भी उनकी पूजा होती है। युवाओं को नशा जैसी बुराई से बचाकर अध्यात्म से जोड़ने और संस्कारित किये जाने पर जोर दिया। मेरे मन में भी राम, मेरे तन में भी राम, राम नाम के हीरे मोती संत बिखेरें गली-गली, ये तो प्रेम की ऊधो बंदगी तेरे बस की नहीं है और जागो दुनिया वालो और जानो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.