बागपत, नवम्बर 29 -- बाहुबली तीर्थ बड़ागांव में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का तीसरा दिवस जन्मकल्याणक के रूप में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही तीर्थ परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भगवान के जन्मकल्याणक की दिव्य झांकी जैसे ही दिखाई दी, पूरा पंडाल जय हो जय हो के जयकारों से गूंज गया। शुक्रवार सुबह 6.30 बजे मंगलाचरण, विधान पूजन एवं शांतिधारा के साथ दिन का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भक्तों ने समवशरण एवं बालक भगवान के अभिषेक आराधना में भाग लेकर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। सुबह 8.30 बजे पंच परमेष्ठी पूजा के बाद 9.30 बजे जन्म कल्याणक का मुख्य आयोजन संपन्न हुआ। माता त्रिशला के स्वप्नों का वर्णन, भगवान के जन्म का दिव्य दृश्य और जन्माभिषेक ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जैसे ही बालक भगवान का प्रथम दर्शन हुआ, चारों ओर उल...