मुरादाबाद, सितम्बर 11 -- स्वामी नारदानंद ऋषि आश्रम लाल बाग में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य अमित शर्मा ने भगवान के चौबीस अवतारों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि चौबीस घंटे में हमारे जीवन का एक दिन पूरा होता है। इसी तरह भगवान के चौबीस अवतारों का स्मरण करने से जीवन में सुख की अनुभूति होती है। इससे हमारे पापों का नाश होता है। इन अवतारों की विभिन्न कथाओं से जो प्रेरणा मिलती है उनसे जीवन को नई दिशा मिलती है। कथा के बाद भंडारा हुआ। मुन्ना गुरु, संजीव आकांक्षी, डा. बृजपाल सिंह यादव, पंकज शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा,माया शर्मा, नीरज मित्तल, राखी शर्मा, प्रमोद रस्तोगी, मुन्नी देवी, आदर्श भटनागर, दिनेश मानस आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.