कन्नौज, जनवरी 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के महुआ नगला गांव में चल रही साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचिका संगम शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य लीला का मार्मिक वर्णन किया। कथा पंडाल में उपस्थित सैकड़ों भक्तजन भगवान के बाल रूप और देवकी-वसुदेव की कारागार में हुई लीला सुनकर भावविभोर हो गए। इस अवसर पर कथा पंडाल पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य का परीक्षित सुमन व अभिमन्यु राजपूत ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने भक्तों के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया। प्रिया शाक्य ने कथा वाचिका का आशीर्वाद लिया तथा आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी धार्मिक कथाएं समाज में भक्ति और सद्भावना का संचार करती हैं। उनकी उपस्थिति से भक्तों में उत्साह और बढ़ गया। ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी...