हाथरस, दिसम्बर 5 -- सादाबाद|बिसावर पंचायत के गांव नगला छत्ती में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक ईशू महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य गोवर्धन पर्वत लीला का मनमोहक प्रसंग सुनाया। समाजसेवी धर्मवीर सिंह चौधरी ने व्यास पीठ का सम्मान करते हुए ईशू महाराज एवं उपस्थित भक्तों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कथा के दौरान ईशू महाराज ने बताया कि किस प्रकार भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को सात दिनों तक धारण किया। इंद्र के अभिमान को दूर करने एवं ब्रज को भारी वर्षा से बचाने की इस अद्भुत लीला का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पर्वत उठाने का प्रसंग सुनते ही कथा पंडाल में श्रद्धा और उत्साह की लहर दौड़ गई। कथावाचक ने यह भी कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से कंस द्वारा भेजे गए राक्षसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.