उरई, दिसम्बर 29 -- जालौन। भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। यह बात कथा व्यास अंकित शास्त्री ने किन्नर गुरु रेखा बांई द्वारा आयोजित भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन श्रोताओं के समक्ष कही। व्यास अंकित शास्त्री महाराज ने कहा भगवान श्रीकृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुराके खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह रुक्मिणी के साथ हुआ था। इस मौके पर परीक्षित कमला, राजबहादुर, काजू महाराज, विजय वर्मा, राजा सिंह सेंगर गधेला, वाचस्पति मिश्रा, रेनू, बृज...