औरंगाबाद, फरवरी 5 -- रफीगंज के लोहार गली देवी स्थान परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में देवी प्राण-प्रतिष्ठा सह पंचदिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ जलस्थापना के साथ हुआ। आयोजन यज्ञाचार्य पं. परमेश्वर शुक्ल एवं उपाचार्य पं. राकेश उपाध्याय के देखरेख में संपन्न हुआ। कथा मंच का उद्घाटन पूर्व जिप सदस्य दीनानाथ विश्वकर्मा, रेल स्टेशन प्रबंधक एस.एस. पांडेय, अधिवक्ता विजय सिन्हा एवं देवेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। झांसी की कथावाचिका उषा रामायणी ने कहा कि भगवान की कथा सुनने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। कार्यक्रम में अनुप मिश्र, रंजीत उपाध्याय, सुकेश उपाध्याय, सरोज मिश्र, संत पांडेय, विपिन मिश्र, पंकज उपाध्याय सहित मुख्य यजमान नरेश प्रसाद, गोपाल प्रसाद, राजू कुमार, कुंदन कुमार, चंदन सोनी, अरविंद सोनी, विजय प्रसाद, अध्यक्ष कौशल विश्व...