झांसी, फरवरी 9 -- पावन तीर्थ नगरी बरुआसागर में मूलनायक 1008 श्री सुपाश्र्वनाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक महोत्सव में सोमवार को आस्था उमड़ पड़ी। शांतिधारा में भगवान का अभिषेक किया गया। उन्हें लाडू अर्पित किया गया। निर्वाण कल्याणक जैसे महापर्व पर श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में नतमस्तक होकर उनके द्वारा प्रदत्त अहिंसा, सत्य, संयम और तप के मार्ग को आत्मसात करने का संकल्प लिया। शांतिधारा के दौरान पवित्र जल, दुग्ध एवं द्रव्यों की धारा से प्रभु का अभिषेक किया गया। जिससे संपूर्ण वातावरण शांति, सौहार्द और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। महापर्व के क्रम में निर्वाण लाडू अर्पण का परम सौभाग्य माया देवी रमेशचंद्र जैन को प्राप्त हुआ। इस पुण्य अनुष्ठान के पुन्यार्जक के रूप में नानू एवं इंजीनियर प्रियम जैन रहे। जिनके सहयोग से यह धार्मिक अनुष्ठान और भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.