छपरा, मार्च 23 -- रसूलपुर। थाना क्षेत्र स्थित बाबा दूधनाथ मंदिर नवादा परिसर में चल रहे भागवत ज्ञान महायज्ञ में संगीतमय भागवत कथा की भक्ति धारा बह रही है। महायज्ञ में रविवार को भक्तों की उमड़ी भीड़ के बीच अयोध्या से आये प्रसिद्ध कथावाचक पं.मधुरेश द्विवेदी ने भगवान के वामन,व नरिसिम्हा अवतार ,कृष्ण अवतार सहित विभिन्न पौराणिक कथाओं की संगीतमय कथा कह उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। गज -ग्रह ,प्रहलाद की भक्ति प्रसंग सुनाते हुए पं. मधुरेश ने कहा कि भगवान का नाम लेना हर तरह से हितकारी होता है।भगवान बड़ी कृपालु होते हैं। राक्षस व मानव जो भी हृदय से पुकारता है वे सुनते हैं।मौके पर महंत ,तारकेश्वर गिरि, हरेश्वर गिरि, यजमान राजू सिंह,पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह,रामनरेश सिंह,वैजनाथ प्रसाद ,सुशील सिंह आदि समाजसेवी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.