सीवान, फरवरी 24 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के रामेश्वर धाम शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान मानस मधुकर कथा प्रवक्ता स्वामी संदीपाचार्य ने अपने ओजपूर्ण प्रवचन में कहा कि व्यक्ति को अपना कष्ट या समस्या इंसान के सामने कहकर मजाक बनने से अच्छा है कि भगवान के सामने अपने दुखों को प्रकट करें। जिसके समाधान स्वयं भगवान हैं। धन नहीं होने पर लोग साथ छोड़ देते हैं। लेकिन प्रभु कभी भी अपने भक्तों का साथ नहीं छोड़ते। भगवान अपने भक्तों की आंखों में आंसू नहीं देख सकते हैं। प्रभु के प्रति प्रेम रखने वाले भक्तों की हर इच्छा को वे पूरी करते हैं। हम भगवान को भजते हैं तो भगवान भी हमे भजते हैं। इसलिए हमें इंसान से नही भगवान से प्रेम करना चाहिए। उम्मीद इंसान से नही भगवान से करनी चाहिए। हमे प्रभु पर विश्वास हो...