रुडकी, जनवरी 30 -- क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी डॉग बाइट के कई मामले अस्पताल में आए। इनमें भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धीरमाजरा का है, जहां खेत पर काम करने जा रहे एक किसान पर लावारिस कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में किसान के हाथ में गंभीर घाव हो गया। किसान के हाथ में चार टांके आए हैं। घायल को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार कराया गया। ग्राम धीर माजरा निवासी राहुल गुरुवार शाम अपने खेत में काम करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह खेतों के पास पहुंचा, वहां घूम रहे एक लावारिस कुत्ते ने उस पर झपट्टा मार दिया और हाथ में काट लिया। अचानक हुए हमले से राहुल घबरा गया और उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह राहुल...