सीवान, जून 15 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। वर्ष 2022 में हुए जहरीली शराब कांड के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव के स्वर्गीय हीरालाल महतो का पुत्र हरेराम महतो है। उसे तकनीकी सहयोग से गिरफ्तार कर छपरा से सीवान लाया गया। गिरफ्तार आरोपित को थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने शनिवार को जेल भेज दिया। वर्ष 2022 के दिसंबर महीने में हुई जहरीली शराब कांड में सारण व सीवान जिले में कई लोगों की मौत हो गई थी। इसमें सारण जिला अधिक प्रभावित हुआ था। इस शराब कांड में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान व सोंधानी गांवों के पांच लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें ब्रह्मस्थान के चौकीदार अवध मांझी की भी मौत हो गई थी। वहीं कई लोग बीमार हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.