रुडकी, फरवरी 23 -- भगवानपुर, संवाददाता। लक्सर में लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद भगवानपुर के अधिवक्ताओं ने में अधिवक्ता एसोसिएशन ने लक्सर बार एसोसिएशन को अपना समर्थन दिया है। सोमवार को अध्यक्ष जितेंद्र सैनी के नेतृत्व में वकीलों ने लेखपालों की कथित मनमानी और आमजन पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी ने कहा कि लेखपालों द्वारा किए जा रहे व्यवहार से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लेखपालों की मनमानी बंद नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर विस्तारित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...