सीवान, सितम्बर 20 -- भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र में तेजी से फैली लंपी बीमारी की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। हालांकि इस बीमारी से ग्रसित किसी पशु के मृत्यु की जानकारी नहीं मिली है। लंपी बीमारी के इलाज में आने वाले कई पशु उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। पशु चिकित्सक की मानें तो प्रखंड क्षेत्र के पशुपालकों को लंपी बीमारी से पशुधन के बचाव और उपचार को लेकर जागरूक किया गया है। प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुभव आनंद ने बताया है पिछले करीब डेढ़ महीने में प्रखंड क्षेत्र में 12 कैंप का आयोजन कर 227 पशुओं का इलाज किया गया है और पशुपालकों को जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले एक - डेढ़ महीने में यह तेजी से फैल रहा था। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में इसमें तेजी आई थी। लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी हो गई है और यह समाप्ति की तरफ है। बीम...