मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना के भगवानपुर, गोबरसही और रेवा रोड में लगातार चेन छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे शातिर को पुलिस ने रविवार को डुमरी से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान कुढ़नी के रजला निवासी अरविंद सिंह के रूप में हुई है। वह डुमरी में किराए के मकान में रहता है। छापेमारी के समय जब पुलिस पहुंची तो उसकी पत्नी ने कहा- इसे ले जाइये। समझाते-समझाते परेशान हो चुकी हूं। नशे की लत के कारण चेन व पर्स छिनतई करता है। डुमरी से गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चेन छिनतई की शिकार हुई दो महिलाओं को बुलाया। दोनों ने अरविंद को देखते ही कहा, इसने ही उसकी चेन छीनी थी। पुलिस टीम अरविंद से पूछताछ कर रही है। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बताया कि पूर्वी चंपारण के चकिया निवासी बबिता देवी अ...