सीवान, दिसम्बर 9 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में स्वयं से सड़क किनारे के अतिक्रमण हटाने की पिछले दो दिनों की समय सीमा बीत जाने पर सोमवार को प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन शुरू किया। सीओ धीरज कुमार पांडेय सोमवार को एसआई सत्यनारायण मंडल, एएसआई राजीव कुमार व पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों के साथ मुख्यालय बाजार में जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाने में लगे रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे बाजार में लोगों में हड़कंप मचा रहा। प्रशासन के इस एक्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं कुछ लोग प्रशासन की कार्रवाई से पहले जल्दी - जल्दी अपने से अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। भगवानपुर हाट में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आम लोगों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने के लिए सोमवार को प्रशासन ने व्यापक रूप से अतिक्रमण हटाओ ...