रुडकी, दिसम्बर 15 -- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सोमवार को भगवानपुर थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मालखाना, शस्त्र भवन, बैरक, मालगृह, रसोईघर सहित विभिन्न अभिलेखों की बारीकी से जांच की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और अभिलेखों को अद्यतन रखने, जब्त माल के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा शस्त्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के की बात कही। उन्होंने बैरकों एवं रसोईघर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने थाना परिसर में अनुशासन बनाए रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और जनता से संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.