रुडकी, जनवरी 6 -- भगवानपुर तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में ग्रामीणों ने कुल 14 शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। तहसील दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि पैमाइश से संबंधी प्राप्त हुईं। तहसील दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने की। उन्होंने सबसे पहले पिछले तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की, इसके बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। शिकायतकर्ताओं में प्रमोद कुमार निवासी बुध्वाशहीद, कुलदीप कुमार निवासी बंजारेवाला एवं तेल्लूराम निवासी इब्राहिमपुर ने भूमि की पैमाइश कराए जाने की मांग रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.