चतरा, फरवरी 28 -- चतरा, संवाददाता। सदर प्रखंड के चैनपुर गांव में आयोजित पांच दिवसीय रूद्र प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ गुरुवार को संपन्न हो गया। एक ओर पूर्णाहुति एवं विसर्जन के अवसर पर जहां भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं यज्ञ में नौ वर्षीय प्रवक्ता ऐंजल मिश्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इतनी कम उम्र की नन्ही सी बच्ची नें अपने ज्ञान और प्रवचन से हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने प्रवचन में लोगों को संबोधित करते हुए ऐंजल नें कहा कि हमें परमात्मा का दिया गया यह नश्वर शरीर है। इसलिए हमें किसी भी बात का घमंड करने से बचना चाहिए। जब तक यह नश्वर शरीर हमारे पास है तब तक हमें दीन-दुखियों की सेवा, भगवत भजन और अच्छे कर्म करके सुखी जीवन और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि आस्तिक बनकर प्रभु और परमात्मा की सेवा करो।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.